Friday, October 13, 2023

सुरीली आवाज और हम.

सुरीली आवाज होना या ना होना इन्सान के बस की बात नहीं है लेकिन अपनी आवाज़ को सुरीली बनाना बहुत  लोगों के बस में है, जिसके लिए योग्य गुरु के समक्ष वर्षों अभ्यास जरूरी है। किसी की आवाज पैदाइशी सुरीली हो तब भी उसे किस सुर का उपयोग कब करना है और उस आवाज का सही उपयोग कैसे करना है इसके लिए तो उसे गुरु की आवश्यकता होती ही है। लता मंगेशकर इसका उदाहरण थीं। उनकी आवाज की तुलना आज किसी से नहीं की जा सकती फिर भी उन्होंने जब से बोलना सीखा तब से ही अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से १२ वर्ष तक संगीत की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की थी।
   मेने अनेक गाना गाकर मांगने वाली औरतों को न केवल देखा है, बल्कि में बुला कर उनसे गाना सुनता हूं और उन्हें पुरस्कार भी देता हूं, इसलिए नहीं कि वे मांग रहीं हैं बल्कि इसलिए कि उनकी आवाज मेरे हृदय को स्पर्श करती है और जिसकी मुझे कद्र करना चाहिए।
  फिर में यही सोचता हूं कि अगर इनको सीखने का अवसर मिला होता, जो कि इनको ही मिलना चाहिए, तो कितना अच्छा होता। 
     हमारे पास तो दोनों तरह के लोग आते हैं जो वास्तव में संगीत के लिए ही बने हैं वे भी और जिनमें संगीत का कोई गुण नहीं है या थोड़े गुण हैं।
  गुरु तो रास्ता दिखाते हैं , चलना हमें स्हवयं होता है, अब जो जितना लंबा चले। बहरहाल , संगीत की श्रेष्ठता की कोई सीमा नहीं, उसी तरह उसे सीखने की भी न कोई सीमा है ना समय, ये जिंदगी भर चलने वाली प्रक्रिया है 🙏
Pro.Ravi Shakya
(Real music and spritual mentor.)

No comments:

Post a Comment